FIFA World Cup 2022 के बाद अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम के कप्तान और स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह देंगे। इस विश्व कप के फाइनल मुकाबले में मेसी आखिरी बार अपने देश के लिए खेलते दिखेंगे। मेसी के पास इस मैच में अपनी टीम को चैंपियन बनाकर विश्व कप जीतने और गोल्डन बूट अपने नाम करने का मौका है। साथ ही मेसी रोनाल्डो का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।

लियोनेल मेसी ने खुद पुष्टि की है कि वह 18 दिसंबर को FIFA World Cup 2022 के फाइनल के बाद संन्यास ले लेंगे। अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने क्रोएशिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में पेनल्टी पर गोल कर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान दिया। उनके अलावा जूलियन अल्वारेज ने दो बेहतरीन गोल किए और अर्जेंटीना ने क्रोएशिया को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद मेसी ने साफ कर दिया कि वह फाइनल में आखिरी बार अपने देश के लिए खेलेंगे।

See also  गजब का फुटबॉल खेलती हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, देखें वीडियो

मेसी ने अर्जेंटीना के मीडिया आउटलेट डियारियो डेपोर्टिवो ओले से कहा, “मैं इसे हासिल करने में सक्षम होने के लिए बहुत खुश महसूस कर रहा हूं, फाइनल में अपना आखिरी गेम खेलकर अपनी विश्व कप यात्रा समाप्त कर रहा हूं।” अर्जेंटीना के कप्तान ने कहा, “अगले (विश्व कप) के लिए कई साल हैं और मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसा कर पाऊंगा। और इस तरह खत्म करना सबसे अच्छा है।”

छठी बार फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंची है अर्जेंटीना

विश्व कप में मेसी का सबसे अच्छा सफर 2014 में रहा था, जब अर्जेंटीना की टीम फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, फाइनल में जर्मनी ने अर्जेंटीना को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। इस बार मेसी अपनी टीम को चैंपियन बनाना चाहेंगे। मेसी ने कहा, “यह सब ठीक है और अच्छा है (रिकॉर्ड्स), लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि टीम के उद्देश्य को हासिल करने में सक्षम होना है, जो कि सबसे खूबसूरत चीज है। हम कड़ी मेहनत करने के बाद बस एक कदम दूर हैं, और हम इस बार ऐसा करने के लिए सब कुछ देने जा रहे हैं।”अर्जेंटीना की टीम छठी बार फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। इसके बाद टीम के फैंस ने सड़क पर आकर जश्न मनाया। फाइनल में अर्जेंटीना का सामना या तो 2018 चैंपियन फ्रांस या मोरक्को से होगा।

See also  FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप में आज से सुपर-16 की जंग, जानें मैच का पूरा शेड्यूल