बड़ी खबर

नई दिल्ली। दिल्ली की किशोरी पर तेजाब से हमला करने के मामले में अब महिला आयोग हरकत में आया है। छात्रा पर हमले के बाद ‘तेजाब की आसानी से उपलब्धता’ को लेकर दिल्ली महिला आयोग ने फ्लिपकार्ट, अमेजन को नोटिस भेजा है।

बता दें कि पश्चिमी दिल्ली में बुधवार सुबह 17 वर्षीय किशोरी पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि पश्चिमी दिल्ली में अपने घर से स्कूल के लिए निकलने के कुछ मिनट बाद छात्रा पर मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश व्यक्तियों ने तेजाब फेंक दिया था। सफदरजंग अस्पताल के ‘बर्न आईसीयू’ में किशोरी का इलाज किया जा रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  यहां 15-18 साल के बच्चों का टीकाकरण हुआ अनिवार्य, वैक्सीन न लगवाने पर स्कूल में नहीं मिलेगी एंट्री