Vande Bharat Train On Target Of Stone Pelters - 26 दिन में 3 बार पत्थरबाजों ने किया वंदे भारत को टारगेट
Vande Bharat Train On Target Of Stone Pelters - 26 दिन में 3 बार पत्थरबाजों ने किया वंदे भारत को टारगेट

विशेष संवादाता, रायपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर जिस वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया था। ठीक 3 दिन बाद उसी वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ है। पूरी घटना बुधवार की देर शाम की बताई जा रही है। देश की सबसे तेज गति से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर पथराव किया गया है। इस बार यह पथराव नागपुर से बिलासपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर किया गया। ई 1 कोच की सीट के पास की खिड़की का शीशा टूट गया। फिलहाल इस पूरे मामले की जानकारी यात्रियों के द्वारा रेलवे प्रशासन को दे दी गई है।

दुर्ग रेलवे स्टेशन से छूटने के बाद ट्रेन अपनी तेज गति से रायपुर की ओर बढ़ रही थी कि तभी दुर्ग से भिलाई स्टेशन के बीच मे ट्रेन पर पथराव किया गया। जिसके बाद इस घटना में खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस खिड़की के पास कोई यात्री बैठा नहीं था।

See also  Stone Pelting In Vande Bharat Express - RPF ने दर्ज किया अपराध, ट्रैक के करीब रहने वालों को समझाईश

25 दिन पहले ऊना और अजनोली-पनोह में हुई थी वारदात

बता दें कि करीब 25 दिन पहले भी वंदे भारत एक्सप्रेस पर अजनोली से पनोह के बीच पथराव हुआ था। बीते दिन पथराव की दूसरी घटना पेश आई है। अजनोली रेलवे लेवल क्रॉसिंग से 2-3 किलोमीटर के एरिया में वंदे भारत एक्सप्रेस पर दूसरी बार शरारती तत्वों ने पथराव किया है, जिससे 3-4 कोच के शीशों पर पत्थर के निशान पड़े। इसके बाद से ही RPF ने वंदे भारत एक्सप्रेस की आवाजाही के दौरान पेट्रोलिंग करने का निर्णय लिया है। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अब रेलवे पुलिस फोर्स की पत्थरबाजों पर पूरी नजर रहेगी।

सुरक्षा का जिम्मा RPF का, जांच में जुटी

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की घटना के बाद RPF हरकत में आ गई है। 25 दिन पहले किया गया था पथराव। इसके बाद 3 दिन पश्चात् रायपुर रेल मंडल में वंदे भारत को शरारती तत्वों ने नुकसान पहुंचाया है। हालांकि खुशकिस्मती से कोई यात्री हताहत नहीं हुआ है लेकिन जल्द ही ऐसे तत्वों और संवेदनशील इलाकों की शिनाख्त RPF ने नहीं किया तो घटना जानलेवा भी हो सकती है। अब देखना यह है कि RPF पत्थरबाजों को कब तक गिरफ्तार करेगी।

See also  Bumper Job- रेल जोन 22 अक्टूबर को सौंपेगा 600 नए कर्मियों को नियुक्ति पत्र