जहरीली शराब से अब तक 53 मौतें, कई गांवों में पसरा मातम

टीआरपी डेस्क। शराबबंदी वाले राज्य बिहार के छपरा में जहरीली शराब से अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा अब भी कई लोग अस्पतालों में मौत से जंग लड़ रहे हैं। बिहार के कई गांवों में मातम पसरा हुआ है।

छपरा के बहरौली गांव का भी ऐसा ही हाल है। यहां एक साथ 11 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो चुकी है। पुलिस इस मामले में पूरे सारण जिले में छापेमारी कर रही है। इस मामले में अब तक पुलिस ने 126 लोगों को गिरफ्तार किया है। चार हजार लीटर से अधिक अवैध शराब भी जब्त की गई है। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है।

मृतकों के परिजनों के अनुसार, मौत शराब पीने से हुई। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। इसमें 31 पुलिसकर्मी हैं, साथ ही मशरक पुलिस स्टेशन के SHO और एक स्थानीय चौकीदार को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा मरहौरा के सब डिवीजनल पुलिस अफसर के ट्रांसफर की सिफारिश की गई है। उनके खिलाफ विभागीय जांच की मांग की गई है।

See also  Lok Sabha election vote counting: छत्तीसगढ़ में 6 जिलों में पहली बार होगी वोट की काउंटिंग, चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा, 4 जून को नतीजें

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर