प्रयागराज। School bus overturned: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शनिवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस बेकाबू होकर पलट गई है। हादसे में कई बच्चों की मौत की सूचना है। जबकि कई घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

School bus overturned: जानकारी के अनुसार हंडिया कोतवाली के सैदाबाद में भेस्की गांव के पास स्कूल बस पलट जाने से दो के मौत की सूचना है। दर्जन भर घायल हो गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें वाहन से बाहर निकाला।

School bus overturned: सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार स्थानीय चिकित्सालय में कराया गया। बच्चों की बस शैक्षिक भ्रमण के लिए मनगढ़ प्रतापगढ़ जा रही थी। घटना के वक्त बस में 75 बच्चे सवार थे।

See also  Human Trafficking: रोजगार का झांसा देकर साठ हजार में बेची गई जशपुर की बेटी, हिरासत में रिश्तेदार