प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, सबूत मिटाने जलाया घर

प्रयागराज। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में आज सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। थरवई थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में लूट के इरादे से एक ही परिवार के 5 लोगों पर हमला कर दिया गया। जिसमें सभी की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद घर में आगजनी भी की गई। इस घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई। सभी ग्रामीण सहमे-सहमे नजर आ रहे हैं।

घर की दो महिलाओं से रेप करने का गांव वालों ने आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं। पुलिस को प्रदीप यादव ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि किसी ने उनके भैया और भाभी की हत्या कर दी है। परिवार के अन्य सदस्यों को भी मार डाला गया है। मृतकों में 55 वर्षीय किसान, बहू और दो बेटी शामिल है जबकि उसकी पत्नी को अस्पताल भेजा गया है।

See also  Corona Update: आज कोरोना वायरस के मामलों में थोड़ी कमी, पिछले 24 घंटे में 69921 नए मामले

एडीजी प्रेम प्रकाश के अनुसार शुरुआती जांच से पता लग रहा है कि घटना को बदमाशों ने लूट के इरादे से अंजाम दिया है। माना जा रहा है कि सबूत मिटाने के लिए उन्होंने हत्या के बाद घर को आग के हवाले कर दिया। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉयड की टीम जांच के लिए पहुंच गई है।

बसपा प्रमुख मायावती ने घटना की निंदा की है और सरकार से दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इससे पहले 16 अप्रैल को ही जिले के नवाबगंज में पशु व्यापारी ने अपनी पत्नी तीनों बेटियों की हत्या कर फांसी लगा ली थी। गंगापार में होने वाली सामूहिक हत्याओं से कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के अनुसार, पत्नी और तीन बच्चों के शव बेड पर खून से लथपथ पड़े हुए थे। उनकी गला काटकर हत्या की गई थी। वहीं पति का शव बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला था। परिवार मूलरूप से कौशांबी का रहने वाला था।

See also  सैकड़ों गायों को जिंदा कर दिया दफन, हंगामे के बाद SDM और इंजीनियर सस्पेंड

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर