Fifa World Cup

Fifa World Cup 2022 Final : फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच आज खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस ने सेमीफाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में प्रवेश किया है। वहीं अर्जेंटीना सेमीफाइनल में क्रोएशिया को 3-0 से हराकर फाइनल में पहुंची है।

इस महामुकाबले में सबकी नजर अर्जेंटीना के लियोनल मेसी और फ्रांस के एम्बापे पर होगी, क्योंकि ये दोनों दिग्गज फुटबॉलर 5-5 गोल के साथ Golden Boot के दावेदार हैं।

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अर्जेंटीना का प्रदर्शन

  • पहले ही मुकाबले में अर्जेंटीना को सऊदी अरब से मिली थी हार।
  • बाद में मेसी की टीम ने जोरदार वापसी की।
  • अर्जेंटीना ने प्री-क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया।
  • क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड को 4-3 से हराया।
  • सेमीफाइनल में क्रोएशिया को 3-0 से हरा फाइनल में जगह बनाई।
  • अब अर्जेंटीना तीसरे खिताब से महज एक जीत दूर है।
  • अर्जेंटीना के लिए फाइनल मुकाबले में फ्रांस एक बड़ी चुनौती है।
See also  IND vs WI: 2 साल बाद टी20 मैच खेलने उतरेगा ये भारतीय खिलाड़ी, इन प्लेयरों पर भी रहेगी नजर

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में फ्रांस का प्रदर्शन

  • ग्रुप डी में ऑस्ट्रेलिया और डेनमार्क को हराते हुए टीम फाइनल में पहुंची है।
  • हालांकि, ट्यूनिशिया के खिलाफ फ्रांस 0-1 से हार गया था।
  • उसके बाद प्री-क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने पोलैंड को 3-1 से हराया।
  • क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड पर 2-1 से जीत दर्ज की।
  • सेमीफाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
  • लेकिन फ्रांस के लिए फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना एक बड़ी चुनौती है।

ये हैं Golden Boot के दावेदार

  • अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने इस वर्ल्ड कप में 5 गोल दागे हैं।
  • फ्रांस के एम्बापे भी 5 गोल के साथ Golden Boot की रेस में मेसी के साथ सबसे आगे हैं।
  • फ्रांस के अलिविए गिरुड चार गोल कर चुके हैं।
  • अर्जेंटीना के जूलियन अल्वरेज भी चार गोल दाग चुके हैं।

कब और कहां देख सकते हैं फाइनल लाइव मैच

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के भारत में प्रसारण अधिकार जियो के पास हैं। जियो सिनेमा पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है। फुटबॉल फैंस जियो सिनेमा पर ही फाइनल मैच लाइव देख सकेंगे। फाइनल मैच 18 दिसंबर को रात 8.30 बजे फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा।

See also  India vs England 1st ODI : इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, डेब्यू मैच में कैप मिलते ही इमोशनल हुए Krunal Pandya

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर