सुसाइड प्रिवेंशन

टेक डेस्क। हाल ही में माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर ‘व्यू काउंट’ फीचर रोल आउट करने के बाद ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर पर एक और बड़े बदलाव का आदेश दिया है। रिपोर्ट की मानें तो एलन मस्क के आदेश के बाद आत्महत्या के बारे में सोचने वाले लोगों को रीडायरेक्ट करने के लिए बनाया गया एक ट्विटर फीचर (#ThereIsHelp) बंद कर दिया गया है। ट्विटर के इस फीचर को ‘सुसाइड प्रिवेंशन’ कहा जाता था। 

‘सुसाइड प्रिवेंशन’ फीचर उन यूजर्स के लिए था जो ट्विटर पर कुछ आत्महत्या के संबंध में सर्च करते हैं। ट्विटर का यह फीचर ऐसे यूजर्स को तुरंत आत्महत्या रोकथाम से जुड़े हॉटलाइन व अन्य सुरक्षा संसाधनों तक पहुंच का रास्ता दिखाता था। हालांकि, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है कि मस्क ने फीचर को हटाने का आदेश क्यों दिया। 

एलन मस्क ने शुक्रवार को #ThereIsHelp फीचर को हटाने का आदेश दिया था। ट्विटर का यह फीचर यूजर्स द्वारा विशेष कंटेंट सर्च करने पर आत्महत्या रोकथाम हॉटलाइन और अन्य जानकारी देता था। ट्विटर के अनुसार कंपनी अभी अपने संकेतों (prompts) को ठीक कर रही है साथ ही इसमें सुधार किए जा रहे हैं। इस कारण उन्हें अस्थायी रूप से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि वे अगले सप्ताह वापस आ जाएंगी।”

See also  Android 12 और 13MP कैमरे के साथ आएगा Vivo Y21e फोन, Specification और डिज़ाइन की लॉन्च से पहले हुआ लीक

बता दें कि यूजर्स #ThereIsHelp के जरिए इस फीचर की मदद लेते हैं। इस फीचर से दुनियाभर के कई ऐसे ग्रुप को सपोर्ट मिली, जो मेंटल हेल्थ, HIV, वैक्सीन, बाल शोषण, कोविड 19, जेंडर आधारित हिंसा, प्राकृतिक आपदा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के क्षेत्र में काम करते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर