LINA

रायगढ़। यहां बीकॉम सेकेंड ईयर छात्रा ने अपने घर के छत में फांसी लगा ली। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। केलो विहार कॉलोनी निवासी लीना नागवंशी (Leena Nagvanshi) बीकॉम सेकेंड ईयर की प्रायवेट परीक्षा दिलाने की तैयारी कर रही थी। सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे लीना अपने घर के छत में टहल रही थी, तभी उसने छत का दरवाजा बंद करके फांसी लगा ली…!

बीकॉम द्वितीय वर्ष की पढ़ाई करने वाली लीना नागवंशी फोन से वीडियो बनाने की काफी शौकीन थी, इसलिए वह अक्सर रील्स बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड भी करती थी। इंस्टाग्राम में उसके 10 हजार से अधिक फॉलोवर्स हो चुके हैं।

परिजनों के मुताबिक काफी देर तक जब वह नीचे नहीं आई तो परिजन छत पर गए लेकिन दरवाजा बाहर से बंद मिला। किसी तरह परिजन छत पर पहुंचे तो लीना फांसी के फंदे पर झूलती मिली। लीना नागवंशी के पिता उपभोक्ता फोरम में वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक के पद पर है और अंबिकापुर में पदस्थ है। मृतिका अपनी मां और भाइयों के साथ केलो विहार काॅलोनी उपभोक्ता फेरम के क्वाटर में रहती थी।

See also  ब्रेकिंग: कवर्धा में बनेगा जंगल सफारी, सरगुजा-रायगढ़ में जू का प्रस्ताव

उपनिरीक्षक दिनेश बहिदार ने बताया कि सूचना के बाद चक्रधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, मगर तब तक परिजन लीना को नीचे उतार चुके थे। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर