नए साल के पहले सप्ताह सता सकती है सर्दी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

नई दिल्ली। New Year Weather Forecast IMD: नए साल के पहले सप्ताह में उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर इलाकों में लोगों को शीत लहर का सामना करना पड़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 48 घंटे तक लोगों को कुछ राहत मिलेगी। मगर 31 दिसंबर से घने कोहरे और शीत लहर का प्रकोप बढ़ेगा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है, लेकिन उसके बाद इसमें 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। साथ ही 29 दिसम्बर को पंजाब के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है और एक व दो जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति रहेगी। 

इस दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में घना कोहरा छाया रहेगा। विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राजस्थान के चुरु में सबसे अधिक ठंड रही। मंगलवार रात वहां पारा लुढ़ककर 0.6 डिग्री पर पहुंच गया। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और आसपास के उत्तरी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3-7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

See also  टीआरपी आज की सुर्खियां

दिल्ली में पड़ रही कड़ाके की ठंड

आईएमडी ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा कि पंजाब के अधिकतर हिस्सों, हरियाणा के कई हिस्सों और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बुधवार को सुबह अत्यधिक घना कोहरा छाया रहा जबकि उत्तराखंड, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार और त्रिपुरा के छिटपुट इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। 

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस था। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन के तापमान में इस गिरावट के लिए मैदानी इलाकों से गुजरने वाली उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं और कोहरे के मौसम के कारण कम धूप निकलने को जिम्मेदार ठहराया है।

विभाग के अनुसार, ‘ठंडा दिन’ तब माना जाता है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जाए। अधिकतम तापमान के सामान्य से 6.5 डिग्री या उससे अधिक कम होने पर उसे ‘बेहद ठंडा दिन’ माना जाता है।

See also  झीरम हत्याकांड : NIA ने जारी किये 19 आरोपियों के नाम, सूचना देने वालों को लाखों का इनाम

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर