बिजनेस डेस्क। साल 2022 के आखिरी कारोबारी सत्र के दौरान शेयर बजार नुकसान के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 293 अंक या 0.48 प्रतिशत की गिरावट 60,840 अंक और एनएसई निफ्टी 85 अंक या 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,105 अंक पर समाप्त हुआ।

हालांकि कारोबारी सत्र की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी और उस समय निफ्टी 18,250 के आसपास था, लेकिन कारोबारी दिन के दौरान बाजार अपनी इस बढ़त को कायम न रख सका और गिरावट आने लगी। एनएसई पर 1283 शेयर बढ़कर और 716 शेयर नुकसान के साथ बंद हुए हैं।

ये रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में बजाज फिनसर्व, टाइटन, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, रिलायंस और एसबीआई के शेयरों में बढ़ रही। आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, एलएंडटी, नेस्ले, आईटीसी, एमएंडएम नुकसान हुआ।

दुनिया के बाजारों का हाल

एशिया के बाजारों में टोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे। यूरोपीय बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार में भी तेजी देखी गई। ब्रेंट क्रूड 83.34 डॉलर पर है। गुरुवार को एफआईआई ने 572 करोड़ रुपये की बिकवाली की थी।

See also  Budget 2021 Live Updates: वित्त मंत्रालय पहुंचीं निर्मला सीतारमण, 11 बजे पेश करेंगी बजट

डॉलर के मुकाबले

डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे तेजी के साथ 82.72 पर बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी ऐसे समय पर हुई है, जब कच्चे तेल की कीमत में गिरावट हो रही है। आज के सत्र डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की तेजी के साथ 82.71 खुला था और पूरे दिन ये तेजी कायम रही।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर