Assembly Updates

रायपुर। CG News: छत्त्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। 6 जनवरी तक चलने वाले सत्र के पहले दिन आज भानूप्रतापपुर उपचुनाव की नवनिर्वाचित विधायक सावित्री मंडावी ने शपथ ग्रहण किया।

इसके बाद सदन ने अविभाजित मध्यप्रदेश के विधानसभा के पूर्व सदस्य मंगल राम उसेंडी के निधन पर दिवंगत आत्मा के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया। फिलहाल सदन 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई है।

बता दें सत्र के पहले दिन आज आरक्षण पर जमकर हंगामा मचने के आसार हैं। विपक्षी दल भाजपा के विधायक दल की रविवार को हुई बैठक मेें सदन मेें सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर ली है। जनता कांग्रेस छत्त्तीसगढ़ (जकांछ) ने भी सरकार पर हमला करने की तैयारी की है।

विधानसभा सत्र के लिए 715 सवाल पूछे गए हैं। इधर, आरक्षण संशोधन विधेयक पर राज्यपाल के हस्ताक्षर नहीं होने के विरोध मेें कांग्रेस तीन जनवरी को साइंस कालेज मैदान से राजभवन तक जन अधिकार रैली निकालने जा रही है।

See also  VIDEO : खूंटाघाट बांध का नजारा लेने जबरिया अंदर घुसी भीड़ पर पुलिस ने भांजी लाठियां

इसमें एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित पूरा मंत्रिमंडल इसमें शामिल होगा।