Uproar Over CSR Item & MOU Investment - सदन में मंत्री अकबर को चंदेल और कौशिक ने घेरा, किया वॉकआउट
Uproar Over CSR Item & MOU Investment - सदन में मंत्री अकबर को चंदेल और कौशिक ने घेरा, किया वॉकआउट

रायपुर। विधानसभा की कार्यवाही एक बार फिर से शुरू हो चुकी है। प्रश्नकाल में पीएचई मंत्री रुद्र गुरु से जल जीवन मिशन के टेंडर को लेकर सवाल किया गया। भाजपा विधायक कृष्णमूर्ति बांधी के सवाल पर सदन में हंगामा हो गया।

टेंडर प्रक्रिया को लेकर विपक्ष ने सत्तापक्ष को घेर लिया है। विपक्ष ने जल जीवन मिशन में केंद्र द्वारा दिए गए फंड के बंदरबांट किए जाने का आरोप लगाया है।

जवाब में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने बताया कि बिलासपुर जिले में 15 जुलाई 2022 से दिनांक 07 दिसम्बर 2022 एक जल जीवन मिशन के तहत कुल 201 टेंडर निकाले गये। इनमें से 80 टेंडर- रिटेंडर तथा 15 टेंडरों के समय- सीमा में संशोधन किया गया।

इस दौरान भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया कि ये 100 करोड़ के घोटाले का मामला है और इसकी समिति बनाकर जांच होनी चाहिए। इस दौरान पीएचई मंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायकों ने सदन से बहिर्गमन कर दिया। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने 100 करोड़ के घपले का आरोप लगाया है। सत्ता पक्ष द्वारा दिए गए जवाब से असंतुष्ट नजर आए।

See also  Surrender News : वेट्टी कन्नी और 6 महिला समेत 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बड़ी वारदातों में रहे चुके है शामिल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर