यदि आप लैपटॉप या फिर डेस्कटॉप में इंटरनेट चलाने के लिए गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आप ही के लिए है। दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट पुराने वर्जन वाले विंडोज लैपटॉप या डेस्कटॉप के लिए गूगल क्रोम का सपोर्ट बंद करने वाला है। गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि कंपनी WebView2 टूल के लिए 10 जनवरी 2023 से सपोर्ट बंद कर रही है। इससे पहले कंपनी ने विंडोज सर्वर 2012 सभी वर्जन के लिए सपोर्ट बंद करने का एलान किया था।

सात फरवरी को लॉन्च होगा नया क्रोम वर्जन

गूगल ने घोषणा की है कि वह विंडोज 7 और विंडोज 8/8.1 के लिए क्रोम सपोर्ट बंद करने जा रहा है, क्रोम 109 आखिरी वर्जन अपडेट है। गूगल अपना अगला अपडेट क्रोम 110, 7 फरवरी 2023 को जारी करने वाला है। हालांकि, यह अपडेट केवल विंडोज 10 या इसके बाद के विंडोज पर चलने वाले डिवाइसेस के लिए उपलब्ध होगा। गूगल ने कहा, “भविष्य में क्रोम रिलीज प्राप्त करना जारी रखने के लिए आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपका डिवाइस विंडोज 10 या इससे लेटेस्ट विंडोज पर चल रहा हो।”

See also  राजपत्रित अधिकारी संघ के समर्थन में आये जनसंपर्क के अफसर, आयुक्त-संचालक पद पर विभाग के अफसरों की पदस्थापना की मांग

बता दें कि विंडोज 7 और विंडोज 8/8.1 पर नए क्रोम वर्जन 110 का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। विंडोज 7 और विंडोज 8/8.1 में भी गूगल क्रोम 109 का इस्तेमाल किया जा सकेगा, लेकिन कंपनी इसके लिए कोई अपडेट जारी नहीं करेगी। यानी आप यदि पुरानी विंडोज वाले सिस्टम का यूज करते हैं तो गूगल क्रोम 109 का इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि, सिक्योरिटी के लिहाज से बेहतर होगा कि आप लेटेस्ट वर्जन वाले लैपटॉप का इस्तेमाल करें या नए विंडोज में अपडेट कर लें।

यदि आप विंडोज 10 का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप विंडोज 11 पर अपडेट कर सकते हैं। चलिए जानते हैं Window 11 का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करने के आसान तरीके के बारे में…

सबसे पहले आपको अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप में विंडोज अपडेट सेटिंग्स ओपन करना है। अपडेट सेटिंग्स में से अब आप अपडेट एंड सिक्योरिटी ऑप्शन पर जाएं और यहां से विंडोज अपडेट ऑप्शन पर क्लिक करें। अब यहां से Check for Updates ऑप्शन पर क्लिक करें। यदि Window 11 के लिए आपका डिवाइस तैयार है, तो यहां आपको डाउनलोड का ऑप्शन मिल जाएगा। डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर Window 11 को इंस्टॉल कर लें।

See also  WhatsApp Privacy Case : NCLAT से WhatsApp को दी आंशिक राहत, जुर्माना बरकरार रख कर डेटा शेयरिंग पर लगी रोक को हटाया…