नितिन गडकरी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी मिली है। नितिन गडकरी के कार्यालय की ओर से इसकी शिकायत नागपुर पुलिस को दी गई है कि उनको धमकी भरे फोन आ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी वाला फोन आ चुका है। पुलिस ने मामला संज्ञान में आने के बाद केस की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि नितिन गडकरी को मोदी सरकार में सबसे अच्छा काम करने वाले मंत्रियों में से एक माना जाता है। ट्विटर पर नितिन गडकरी के 12 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

बताया जा रहा है कि नितिन गडकरी को धमकी भरा फोन 2 बार आ चुका है। पहली बार फोन सुबह 11:25 बजे, दूसरी बार 11:32 बजे आया। इसके बाद दोपहर 12.32 बजे भी धमकी भरा कॉल आ चुका है।

See also  वेब सीरीज 'आश्रम 3' की टीम पर किया हमला, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फिल्ममेकर प्रकाश झा पर फेंकी स्याही, बाल-बाल बचें बॉबी देओल- Video

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर, कू पर