राजधानी का क्रिकेट स्टेडियम टीम इंडिया के लिये रहा लकी, 8 विकेट से हारे कीवी

रायपुर। टीम इंडिया ने रायपुर में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ ही भारतीय टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 109 रन का लक्ष्य रखा। टीम इंडिया ने जीत का पीछा करते हुए इसे महज दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

भारत ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया है। भारत के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, 15 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवाने के बाद कीवी टीम ने मध्यक्रम बल्लेबाजों के योगदान से 108 रन का स्कोर बनाया।

भारत के लिए शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और वॉशिंगटन सुंदर को 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

See also  रायपुर में शीतलहर कलेक्टर ने बदला स्कूल का टाइम टेबल, 15 जनवरी तक रहेगा लागू

जवाब में भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट पर जीत के लिए जरूरी रन बना डाले। कप्तान रोहित शर्मा ( 51 रन) अपना 48वां वनडे शतक बनाकर आउट हुए। रोहित ने शुभमन गिल के साथ 86 गेंद पर 72 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। पिछली 5 पारियों में दोनों ने चौथी बार 50+ की साझेदारी की।

भारत के लिए यह लक्ष्य बेहद आसान था। कप्तान रोहित और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन रोहित अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो गए। उनके बाद क्रीज पर आए विराट भी 11 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, गिल एक छोर पर खड़े रहे और ईशान किशन के साथ मिलकर मैच खत्म किया। बता दें कि इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 24 जून को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  ASI Suspended: लापता बेटी को खोजने के लिए रिश्वत मांगा सब इंस्पेक्टर ने, VIDEO वायरल होने के बाद SSP रजनेश सिंह ने लिया एक्शन