हेल्थ डेस्क- किचन में काम करते समय कई बार लापरवाही या फिर अनजाने में लोग अपना शरीर का कोई हिस्सा जला (Burn) लेते हैं। कई लोग दीपावली पर दीपक जलाते समय या पटाखे फोड़ते समय सावधानी नहीं रखते और खुद को नुकसान पहुंचा लेते हैं। लेकिन जलने की स्थिति में सबसे पहले क्या करना चाहिए इसे लेकर लोगों में उलझन रहती है। हर कोई जलन को कम करने के लिए कई तरीके अपनाता है लेकिन कई बार ये उपाय नुकसानदायक भी साबित हो जाते हैं। आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि आप जलने से जल्दी आराम पाने के लिए घर पर क्‍या उपाय कर सकते हैं

जलने पर तुरंत अपनाएं ये घरेलू उपचार

1.सबसे पहले रनिंग वाटर से धोएं

जलने पर सबसे पहले प्रभावित हिस्से को नल के नीचे पानी में रखें। कम से कम 20 मिनट तक उसी स्थिति में रहें। आइस वॉटर या आइस लगाने से स्किन टीश्‍यू डैमेज हो सकते हैं।

See also  रोजाना सुबह में जरूर खाएं भीगी हुई किशमिश, लाभ जानकर चौंक जाएंगे आप

2.शहद और नारियल तेल का करें प्रयोग

अगर आपका शरीर का कोई हिस्सा जल गया है तो जल्दी आरामपाने के लिए एक कटोरी में तुरंत एक चम्‍मच शहद और एक चम्‍मच नारियल तेल मिलाएं और इसे जले एरिया पर तुरंत लगाएं। आपको जलन से आराम तो मिलेगा ही, फफोल भी नहीं उठेंगे।

3.घी का करें प्रयोग

अगर शरीर का कोई हिस्सा जल गया है तो जली स्किन पर कूलिंग इफेक्‍ट देता है। अगर आपके पास पीपल और बरगद के पेड़ की जड़ है तो आप इन सब को मिलाकर बाम बना सकते हैं. घर में कोई जल जाए तो इसे तुरंत लगाएं।

4.जत्‍यादी तेल का प्रयोग

जत्‍यादी ऑयल आयुर्वेद में जली हुई त्वचा को आराम देने के लिए बरसों से प्रयोग किया जाता रहा है। यह पेन रिलीफ की तरह काम करता है।

5.एलोवेरा का प्रयोग

एलोवेरा का प्रयोग कर हम जले हुई स्कीन को आराम पहुंचा सकते हैं। यह त्वचा को तेजी से हील करता है।

See also  Health Tips : कहीं आपको भी तो नहीं है High BP की समस्या, 60% लोग बेखबर, जानें हाई बीपी के 5 लक्षण