रायपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच में रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में दिखाई दिए। उन्होंने टीम के लिए सबसे अधिक 51 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और दो छक्के लगाए।

इसी बीच कप्तान रोहित शर्मा का एक नन्हा फैन मैदान पर सुरक्षा को धत्ता बताकर घुस गया और पिच पर पहुंचकर उनसे लिपट गया।


जैसे ही रोहित का नन्हा फैन मैदान पर घुसा उनके पीछे सुरक्षा कर्मी भागे और उन्होंने रोहित से लिपटे उस फैन को पकड़ लिया। ऐसे में रोहित आगे आए उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को उस बच्चे के साथ कड़ाई नहीं बरतने को कहा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि अपने पहले इंटरनेशनल मैच के साथ रायपुर भारत में अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी करने वाला 50वां वेन्यू बना। भारतीय टीम ने रायपुर ग्राउंड में क्रिकेट के प्रशंसकों को 8 विकेट के साथ जीत का तोहफा दिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 50 गेंद में 51 रन की पारी खेली और वहीं शुभमन गिल 40 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली 11 रन बनाकर आउट हुए।

See also  Pahalgam Terror Attack : पहलगाम हमले के बाद एक्शन में छत्तीसगढ़ पुलिस, पाकिस्तानी नागरिकों की होगी जांच, हर थाने में होगा वेरिफिकेशन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर