फिल्म ‘सेल्फी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फ़िल्म के मुख्य भूमिका में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और इमरान हाशमी हैं। इस फिल्म में इमरान पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं अक्षय सुपरस्टार विजय के रोल में दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अक्षय अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी रहते हैं। वहीं इमरान और उनके बेटे का अक्षय के साथ सेल्फी लेने का सपना होता है। अब फिल्म देख कर ही पता चलेगा कि इमरान का ये सपना पूरा हो पाता है या नहीं।

24 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म अगले महीने 24 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए इमरान हाशमी लंबे समय बाद फिल्मी पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं।

See also  फिल्म सर्कस का ट्रेलर हुआ रिलीज, पहली बार डबल रोल में दिखेंगे रणवीर सिंह…