बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सेल्फी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ये फिल्म 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले अक्षय फिल्म के प्रमोशन में लगातार बिजी हैं। इसी बीच एक्टर शिर्डी पहुंचे हैं, जिसका एक वीडियो सामने आया है। जहां उन्होंने साईं बाबा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद भी लिया। अक्षय को देखने के लिए वहां फैंस की भारी भीड़ जुट गई। इस दौरान उन्होंने गाड़ी से निकल कर फैंस से मुलाकात भी की।

फैंस को पसंद आया सेल्फी का ट्रेलर

सेल्फी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में इमरान पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं अक्षय सुपरस्टार विजय के रोल में दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अक्षय अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी रहते हैं। वहीं इमरान और उनके बेटे का अक्षय के साथ सेल्फी लेने का सपना होता है। अब फिल्म देख कर ही पता चलेगा कि इमरान का ये सपना पूरा हो पाता है या नहीं।

See also  Koffee With Karan Season -7 में सेलिब्रिटीज़ अपनी सेक्स लाइफ को लेकर कर रहे खुलासे, मुश्किल में दिखे करण

फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म अगले महीने 24 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए इमरान हाशमी लंबे समय बाद फिल्मी पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं।