कैप्टन बन सकते हैं महाराष्ट्र के अगले गवर्नर, कुछ समय पहले ही बीजेपी में हुए थे शामिल

नेशनल डेस्क। पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह महाराष्ट्र के अगले गवर्नर होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कैप्टन अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का अगला राज्यपाल बनाने का आदेश जारी कर दिया गया है।

बता दें कि कैप्टन कुछ समय पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्होंने कांग्रेस से अलग होकर अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया बाद में इसका विलय बीजेपी में कर दिया था।

महाराष्ट्र के मौजूदा गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी कुछ दिन पहले पद छोड़ने की इच्छा जता चुके है। जिसके बाद से कैप्टन को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। बता दें कि हाल ही में उन्हें बीजेपी की 83 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  IND vs ENG 2nd Test : पहले दिन लंच तक भारत ने गवाएं 2 विकेट, जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक