दिनदहाड़े ASI पर हमला, बीच बाजार में एक युवक ने डंडे से किया वार, उपचार के दौरान तोड़ा दम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ में दोपहर दिनदहाड़े ASI डीएन साहू की एक युवक ने हत्या कर दी। जब डीएन साहू बाजार से सब्जियां खरीद रहे थे तब अचानक एक युवक ने उपर डंडे से हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सरिया थाने में पदस्थ ASI डीएन साहू पर शराब के नशे की हालत में एक मानसिक विक्षिप्त युवक श्याम लाल सिदार ने अचानक हमला कर दिया। डंडे के वार से उनका सिर फट गया। वे तुरंत जमीन पर गिर पड़े।

गंभीर अवस्था में आस-पास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। मगर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी श्याम लाल सिदार को गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई के शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Bharatmala Land Compensation Scam Case: भारतमाला जमीन मुआवजा घोटाला मामले में साल भर से फरार एसडीएम निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, पूछताछ के लिए 30 मार्च तक रिमांड पर