बड़ी खबर

रायपुर। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों व कर्मचारियों की लापरवाही से मरीज की हालत सुधरने के बजाए और गंभीर हो गई है। जी हां एक ऐसा मामला बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में सामने आया है।

सड़क हादसे में घायल पंडो जनजाति की महिला को इलाज दौरान एक्सपायरी दवा दे दी गई। जिसके बाद से महिला की हालत और खराब हो गई। जिसके बाद मरीज को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया।

आपको बता दें कि पंडो जनजाति राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र माने जाते हैं। जानकारी के अनुसार 30 जनवरी को पंडो महिला रमबसिया पति रामजतन सड़क हादसे में घायल हो गई थी। परिजनों ने बेहतर उपचार के लिए सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों के परामर्श के बाद स्टाफ नर्स ने एक्सपायरी दवाई दे दी।

जिससे महिला की तबीयत ठीक होने के बजाए और बिगड़ गई। इस बात की जानकारी परिजनों को नहीं हुई। मगर बगल में खड़े एक सरपंच ने महिला को दी दवाई पर नजर दौड़ाई तो देखा कि महिला को एक्सपायरी मेडिसिन दी जा रही है। सरपंच ने तत्काल आपत्ति दर्ज कराई इस दौरान अस्पताल में हंगामा भी हुआ। महिला की स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।

See also  पटवारियों के बाद अब राजस्व निरीक्षकों के हुए तबादले, देखें सूची

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर