टीआरपी डेस्क।  12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई हो सकती है। सचेत रहें। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी।

वृष राशि- वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।

कर्क राशि- मन परेशान रहेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

See also  Horoscope 20 April 2022 : आज इस राशि वालों की बढ़ेगी उम्मीद से ज्यादा आमदनी, पढ़ें सभी राशियों का हाल

सिंह राशि- मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

कन्या राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आत्मसंयत भी रहे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परन्तु जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु संयत भी रहें। क्रोध से बचें। सन्तान के स्वास्थ का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबारी कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिवार का साथ मिलेगा।

मकर राशि- संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार के स्वास्थ का ध्यान रखें। कारोबार में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है।

See also  Horoscope 21 May 2024 : इन राशि वालों को आज नए कार्य की मिलेगी जिम्मेदारी, पढ़ें अपना राशिफल

कुंभ राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा।

मीन राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।