Amul and Mother Dairy milk prices hiked: अमूल दूध और मदर डेयरी का दूध 2 रुपए लीटर महंगा, इस दिन से लागू होंगे नए दाम
Amul and Mother Dairy milk prices hiked: अमूल दूध और मदर डेयरी का दूध 2 रुपए लीटर महंगा, इस दिन से लागू होंगे नए दाम

नई दिल्ली। Amul Milk Price Hike: गुजरात डेयरी को-ऑपरेटिव अमूल ने दूध के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। नए दाम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। नए दर लागू होने के बाद अमूल गोल्ड की कीमत 66 रुपए प्रति लीटर, अमूल ताजा की कीमत 54 रुपए प्रति लीटर, अमूल गाय का दूध 56 रुपए प्रति लीटर और अमूल ए2 भैंस के दूध की कीमत अब 70 रुपये प्रति लीटर होगी।

बता दें कि अमूल ने पिछले साल अक्टूबर में कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। कंपनी की ओर से कहा गया था कि कीमतों में यह वृद्धि दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के कारण की जा रही है। वहीं, दिसंबर में मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

See also  CG News: मेकाहारा में कल से Corona OPD शुरु, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रहेगी तैनात