Rakhi Sawant: पुलिस हिरासत में पहुंचे आदिल दुर्रानी, राखी सावंत की थी मारपीट की शिकायत

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने अपने पति आदिल दुर्रानी के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने आदिल को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आदिल के खिलाफ IPC की धारा 406- 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री राखी सावंत ने पति आदिल दुर्रानी के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, आरोप लगाया है कि उन्होंने उनके पैसे और गहने ले लिए हैं। पुलिस ने आदिल के खिलाफ IPC की धारा 406- 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है, उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

See also  Film Shooting in Chhattisgarh : कवर्धा में एक और वेब सीरीज की शूटिंग शुरु, अन्य शहरों में भी होगा फिल्मांकन

बता दें कि राखी सावंत ने आदिल पर उनके सारे गहने और पैसे लेने का आरोप लगाया है। राखी ने कहा कि आदिल आज सुबह उन्हें घर पर मारने आए थे। जिसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस में की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर