खेल डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुक़ाबला कल नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (VCA) में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के माध्यम से भारत के लिए बहुत अहम है। अगर भारत इस सीरीज में दो से अधिक मैच अपने नाम करते हुए सीरीज जीत जाता है तो वह डबल्यूटीसी के फ़ाइनल में प्रवेश कर जाएगा। वहीं, अगर ऑस्ट्रेलिया 4-0 के अंतर से हार जाता है तो वह फाइनल की रेस से बाहर हो सकता है।

कब, कहां और कैसे देख सकते हैं इस टेस्ट मैच का लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही इस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं। इसके साथ ही आप भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच को डीडी स्पोर्ट्स पर डीडी फ्री डिश प्लेटफॉर्म के माध्यम से फ्री में भी देख सकते हैं। इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग फोन या लैपटॉप पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पे भी देख सकते हैं।

See also  Rajasthan Royals Player Claims -राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी का दावा, धोनी जैसा कोई नहीं