MAHANADI BHAVAN

रायपुर। राज्य शासन द्वारा निरंजन दास सचिव, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रोद्योगिकी विभाग को छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक, आबकारी विभाग के आयुक्त एवं छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन के एम०डी०और वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

बता दें कि निरंजन दास 31 जनवरी को रिटायर हुए थे। उसके तुरंत बाद एक फरवरी को उन्हें संविदा नियुक्ति देकर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का सचिव बनाया था। अब शासन ने उन्हें नई नियुक्ति दी है।

इसके मुताबिक निरंजन दास को आबकारी आयुक्त, नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक, स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन के एमडी और वाणिज्यिक कर विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

पढ़ें जारी आदेश

See also  अमित शाह का बस्तर दौरा, 19 मई को जगदलपुर में बड़ी बैठक, रमन सिंह ने कहा- उस वक्त राहुल होते तो…