RBI-repo-rate-hike-Car-home-and-personal-loans-all-costlier-repo-rate-hiked-by-.35-percent
RBI-repo-rate-hike-Car-home-and-personal-loans-all-costlier-repo-rate-hiked-by-.35-percent

नई दिल्ली। RBI Repo Rate increase : आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरू हो गई है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। रेपो रेट में लगातार छठी बार केंद्रीय बैंक ने इजाफा किया है।

RBI Repo Rate increase :इस दौरान रेपो रेट को लेकर अहम ऐलान किया जा सकता है। इससे पहले तीन दिनों तक आरबीआई की एमपीसी की अहम बैठक चली। इसके बाद बैठक की जानकारी और इस दौरान लिए गए फैसलों के लिए शक्तिकांत दास मीडिया से रूबरू हो रहे हैं।

6 बार में 2.50% की बढ़ोतरी

मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग हर दो महीने में होती है। इस वित्त वर्ष की पहली मीटिंग अप्रैल में हुई थी। तब RBI ने रेपो रेट को 4% पर स्थिर रखा था, लेकिन RBI ने 2 और 3 मई को इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर रेपो रेट को 0.40% बढ़ाकर 4.40% कर दिया था।

22 मई 2020 के बाद रेपो रेट में ये बदलाव हुआ था। इसके बाद 6 से 8 जून को हुई मीटिंग में रेपो रेट में 0.50% इजाफा किया। इससे रेपो रेट 4.40% से बढ़कर 4.90% हो गई। फिर अगस्त में इसे 0.50% बढ़ाया गया, जिससे ये 5.40% पर पहुंच गई। सितंबर में ब्याज दरें 5.90% हो गई। फिर दिसंबर में ब्याज दरें 6.25% पर पहुंच गई। अब ब्याज दरें 6.50% पर पहुंच गई है।

See also  RBI मौद्रिक नीति समिति बैठक आज, क्या इस बार कम होगी आपकी EMI

मई 2022 से लेकर अब तक RBI रेपो रेट को 2.50% बढ़ा चुका है, यानी इससे आपका लोन लेना भी 2.50% महंगा हो गया है। मई से पहले जो होम लोन आपको 5.65% ब्याज पर मिल रहा था वो अब 8.15% पर पहुंच गया है। ऐसे में 20 साल के लिए 20 लाख के लोन पर आपको 2,988 ज्यादा की EMI देनी होगी।