रमन सिंह

रायपुर। IAS और IPS अफसरों के बाद अब ठगों ने राजनेताओं के नाम पर भी ठगी शुरू कर दी है। जीं हां प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह का फेक फेसबुक प्रोफाइल बनाकर ठगों ने पैसों की डिमांड की है। ठगों द्वारा पैसों की मांग किए जाने के बाद पूर्व सीएम ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर पोस्ट शेयर कर ऐसे ठगों से बचने की अपील की हैं।

डाॅ.रमन सिंह ने लिखा हैं कि….फेसबुक पर मेरे नाम से एक फेक प्रोफाइल बनाकर प्रदेशवासियों को आर्थिक लेन-देन के लिए संदेश भेजे जा रहे हैं। मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि ऐसे किसी भी संदेश के छलावे में न आएं और ऑनलाइन ठगी से बचें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  एल्बेंडाजोल दवा के कई बैच फेल, स्वास्थ्य केंद्रों से वापस मंगाई गई दवा