Swara Bhasker Wedding : बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने आज सपा नेता फहाद जिरार अहमद से शादी कर ली है। उन्होंने कोर्ट में शादी की है। बता दें की स्वरा भास्कर पिछले कुछ दिनों से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए खुद कंफर्म कर दिया है कि उन्होंने पॉलिटिकल एक्टिविस्ट फहाद जिरार अहमद (Fahad Zirar Ahmad) के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। इस बात की जानकारी देते हुए स्वरा भास्कर ने फहद के लिए एक स्पेशल नोट भी शेयर किया है।

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने वीडियो पोस्ट करते हुए फहाद जिरार अहदम के लिए एक प्यारा सा नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘कभी-कभी आप किसी चीज को दूर-दूर तक खोजते हैं, जो आपके पास में होती है. हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली और फिर हमने एक-दूसरे को पा लिया। मेरे दिल में आपका स्वागत है फहाद जिरार अहमद’।

See also  PBKS vs LSG IPL 2026: पंजाब ने लखनऊ को दिया 255 रन का टारगेट, प्रियांश और कोनोली शतक से चूके