रायपुर। आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 5 मार्च को होगा। बता दें कि यह सम्मेलन 19 मार्च को होने वाला था। इस प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान शामिल होंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी दी। इस सम्मेलन में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कार्यकर्ताओं से चुनाव तैयारी पर चर्चा कर रणनीति तय करेंगे। आप प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि संगठन विस्तार के तहत पूरे प्रदेश के सभी जिला में जिला प्रभारी और जिला सचिव, लोकसभा प्रभारी और लोकसभा सचिव की घोषणा कर दी गई है।

विधानसभा वार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा कर 455 ब्लॉक अध्यक्ष भी नियुक्त किए जा चुके है जो संगठन विस्तार को आगे सर्किल इंचार्ज और बूथ स्तर तक ले जायेंगे। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

See also  थाईलैंड जाएगी सरगुजा की बेटी शिवानी, एशियन चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

आप पार्ची के प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि दिल्ली में केजरीवाल की आप सरकार ने जिस प्रकार पूरी दिल्ली में सिर्फ 5 साल में बहुत से कार्य किए फिर छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं? पंजाब में नवनिर्मित भगवंत मान की आप सरकार ने छोटे से कार्यकाल में ही प्रदेश वासियों से किए गए बिजली ,पानी ,स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती से सुविधाएं दी हैं।

हमारे शीर्ष नेताओं का रायपुर आगमन और कार्यकर्ता संवाद आम आदमी पार्टी के 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को मजबूती से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह वर्धन के साथ आगे बढ़ाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर