मुंबई : चुनाव आयोग के फैसले के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में सियासत गर्म है। वहीं इस पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने नारकी जताई है। महाराष्ट्र में पार्टी के विधायक और नेताओं के साथ बैठक के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा ‘मेरा सब कुछ छिन गया है। हमारी पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह छीन गया है लेकिन ठाकरे नाम छीन नहीं सकता।

चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ हमने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है, कल से सुनवाई शुरू होगी।’ उद्धव ठाकरे ने कहा, अगर यह (महाराष्ट्र में मौजूदा परिदृश्य) नहीं रोका गया तो 2024 का लोकसभा चुनाव देश का आखिरी चुनाव साबित हो सकता है क्योंकि इसके बाद यहां अराजकता शुरू हो जाएगी।

उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘मैंने चुनाव आयोग से गुहार लगाई थी कि सुप्रीम कोर्ट में निलंबित विधायकों का मामला है और जब तक फैसला नहीं आ जाता, अपना फैसला मत सुनाइए।’ बता दें कि उद्धव ठाकरे गुट ने भारत के चुनाव आयोग (ECI) के एकनाथ शिंदे गुट को आधिकारिक शिवसेना के रूप में मान्यता देने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

See also  Bihar Assembly Elections Burqa Row: बुर्के में महिला है या पुरुष… आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर्दे वाली मतदाताओं की करेंगी पहचान