नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके लगे हैं। भूकंप बुधवार दोपहर को महसूस किया गया। राहत की बात है कि कहीं से भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि इसका केंद्र नेपाल में था।

इससे पहले, बुधवार दोपहर डेढ़ बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 143 किमी दूर जमीन के 10 किमी अंदर था।

मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। नेपाल के बाजुरा में बुधवार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई। बता दें कि हाल ही में नेपाल में 5.8 की तीव्रता का भूकंप आया था। इससे तीन मकान ढह गए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  शराब घोटाला मामला-EDने CM अरविंद केजरीवाल को भेजा 7 वां समन