Devisingh Shekhawat Passes Away: पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवी सिंह शेखावत का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिन से वे बीमार चल रहे थे। बीमारी के चलते ही उन्हें पुणे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार को उनका निधन हो गया। बता दें कि देवी सिंह शेखावत और प्रतिभा पाटिल का विवाह 7 जुलाई 1965 को हुआ था। शेखावत राजनीति के साथ ही शिक्षा जगत में भी खासे सक्रिय रहे हैं। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से 1972 में पीएचडी की थी।

देवी सिंह शेखावत शिक्षा जगत में भी खासे सक्रिय रहे हैं। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से 1972 में पीएचडी की थी। विद्या भारती शिक्षण संस्था फाउंडेशन द्वारा संचालित कॉलेज के प्राचार्य रहे देवी सिंह शेखावत अमरावती से 1985 में विधायक चुने गए थे।

See also  उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे रायपुर, सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मेधावी छात्रों को देंगे पदक