ट्विटर ले-ऑफ

टेक डेस्क। पॉपुलर सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर में एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी हुई है। हालांकि, कंपनी ने इस बार कर्मचारियों की निकासी ले-ऑफ प्रक्रिया के चलते की है। बता दें कि ले-ऑफ की प्रक्रिया बीते साल ही शुरू हो चुकी थी। कंपनी के नए मालिक एलन मस्क ने ट्विटर में कर्मचारियों की छंटनी का एलान किया था।

बीते शनिवार को कंपनी ने छंटनी प्रक्रिया के तहत दर्जनों कर्मचारियों को घर भेज दिया है। यह कंपनी में आठवें राउंड की छंटनी रही। कंपनी में छंटनी की प्रक्रिया बीते साल अक्टूबर से ही शुरू हो चुकी थी। हालांकि, कंपनी की ओर से कर्मचारियों की नई छंटनी पर अभी तक किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बीते साल नवंबर की ही बात करें तो, ट्विटर ने 3700 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर कर दिया था। कर्मचारियों की छंटनी की वजह कंपनी ने कॉस्ट कटिंग बताई थी। एलन मस्क की ट्विटर डील 44 बिलियन डॉलर की थी। बीते दिनों हीं कंपनी ने भारत में दो ऑफिस को बंद किए हैं।

See also  Android 12 और 13MP कैमरे के साथ आएगा Vivo Y21e फोन, Specification और डिज़ाइन की लॉन्च से पहले हुआ लीक

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर