Assembly Updates

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के दूसरे दिन आज अनियमित कर्मचारियों से संबंधित सवाल पटल पर आए। दो पूर्व विधायकों के निधन की वजह से सदन को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।

अनियमित कर्मचारियों के नियमितिकरण के मामले पर कांग्रेस विधायकों ने भी सवाल किए। इस मामले में सवाल के जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने लिखित में बताया कि गठित कमेटी कार्रवाई कर रही है।

आगे उन्होंने कहा कि अनियमित कर्मचारियों को लेकर जो जानकारी मांगी गयी थी, उनमें से 24 विभागों की जानकारी मिल गई है। अब भी 22 विभाद शेष हैं। इनसे कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। अनियमित कर्मचारियों के लिए बनी कमेटी की बैठक में हुए निर्णय के बाद 5 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गयी थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  विधानसभा में हंगामा: चैतन्य बघेल को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का विरोध, सदन की कार्यवाही से वॉकआउट