रायपुर : गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में भी गर्मी बढ़ने लगी है। छत्तीसगढ़ में इस साल मार्च का महीना औसत से ज्यादा गर्म रह सकता है। इस वर्ष फरवरी में भी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी दर्ज की गयी। मार्च में दिन का औसत तापमान 35.3 डिग्री रहता है। यह औसत पिछले 30 सालों के तापमान के औसत के आधार पर निकाला गया है। इस साल मार्च के 31 दिनों का औसत निकाला जाएगा तो यह 35.3 से अधिक होगा। यानी 30 सालों में पड़ी गर्मी की तुलना में इस साल मार्च अधिक गर्म रहने की संभावना है। उत्तरी छत्तीसगढ़ अधिक गर्म रहने की संभावना है।

See also  Weather Update : छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों ने चक्रवाती हवाओं से बदलेगा मौसम, बारिश के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड!