भारतीय मजदूर संघ का हल्ला बोल, मानदेय बढ़ाने की कर रहे हैं मांग

रायपुर। मानदेय वृद्धि को लेकर भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ का विशाल प्रदर्शन चल रहा। मजदूर संघ राजधानी में बड़े स्तर पर पहुंचे हैं। प्रदेशभर से हजारों की संख्या में एकजुट होकर मजदूर संघ ने मानदेव बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के बाद मजदूर संघ विधानसभा का घेराव करने निकले जहां पुलिस बल लगाकर उन्हें रोका गया। जितनी बड़ी संख्या में मजदूर संघ वहां मौजूद थे वहां पुलिस बल भी तैनात किया गया है। आक्रोशित कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी भी की। बात दे कि ये मजदूर कलेक्टर दर पर वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विधानसभा बजट सत्र चल रहा है। सरकार से हर वर्ग को उम्मीदें हैं। यही कारण है कि शहर में अलग-अलग वर्गों का प्रदर्शन देखा जा रहा है। रसोइया संघ की महिलाएं प्रदर्शन कर रही है। अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर मृत शिक्षकों की विधवा महिलाएं पहले से ही आंदोलनरत हैं। प्रदेशभर के अलग-अलग जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भी अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत है। संपूर्ण वर्ग को राज्य सरकार से काफी उम्मीदें है, हर किसी की निगाहें बजट सत्र पर टिकी हुई है।

See also  अंबेडकर अस्पताल के डॉक्टरों ने पिन होल तकनीक से लीवर में हुए फोड़े से निकाला पस

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर