रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। प्रदेश में बादल छाए रहने की संभावना है। एक दो स्थानों पर आज हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। वैसे तो तापमान में विशेष परिवर्तन नजर नहीं आएंगे।

प्रदेश में अब लगातार गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पढ़ सकती है। वहीं अभी सबसे अधिक तापमान वाला जिला रायगढ़ है। रायगढ़ में 37.4 डिग्री सेल्सियस, रायपुर में 35.2, माना में 34.4, बिलासपुर में 35.5, पेंड्रा रोड में 34.2, अंबिकापुर में 31.9, जगदलपुर में 34.4, दुर्ग में 34.2, राजनांदगांव 35.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

See also  Raipur City Crime: पार्सल से डॉलर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कंपनी का कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड