Naxalites
Naxalites

सुकमा। Encounter between police and Maoists in Sukma: छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले के डब्बामर्का कैंप में गुरुवार सुबह पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ में 5 से 6 नक्‍सलियों के घायल होने की खबर है। सुकमा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

Encounter between police and Maoists in Sukma: जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 6 बजे के करीब डब्बामर्क कैंप से कोबरा और एसटीएफ की संयुक्त दल नक्सल विरोधी अभियान पर सकलेर के दिशा में रवाना हुए थे।

Encounter between police and Maoists in Sukma: अभियान के दौरान लगभग सुबह 7 बजे कोबरा और एसटीएफ की संयुक्त दल और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई l सुरक्षा बलों की टीम ने बहादुरी से जवाबी कार्रवाई करते हुए नक्सली दलों को भारी नुक़सान पहुंचाया है।

Encounter between police and Maoists in Sukma: सुरक्षा बलों ने घटनास्‍थल से भारी मात्रा में बीजीएल व अन्य नक्सल विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। एरिया को चारों तरफ से सुरक्षा बल के जवानों ने घेर लिया और इलाके में सर्चिंग तेज कर दी।

See also  हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना : डीआईजी पारुल माथुर और एसपी विजय पांडे को नोटिस