टीआरपी डेस्क। सोने की तस्करी करने के आरोप में को कोच्चि हवाईअड्डे पर एयर इंडिया के केबिन क्रू के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। 

jagran

वायनाड के मूल निवासी शफी को सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा कोच्चि में 1 किलो 487 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया। सीमा शुल्क निवारक आयुक्तालय को गोपनीय सूचना मिली थी कि बहरीन-कोझिकोड-कोच्चि सेवा का केबिन क्रू सदस्य शफी सोना ला रहा है।

आरोपी हाथों में सोना लपेटकर शर्ट की बाजू ढककर ग्रीन चैनल से गुजरने की योजना बना रहा था। फिलहाल इस मामले में अधिकारियों की पूछताछ जारी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  अच्छी खबरः लोकल एसी ट्रेनों में अब यात्रियों को देना होगा आधा किराया