bsp pulis holi

बिलासपुर। होली के त्यौहार के अगले दिन पूरे प्रदेश में पुलिस परिवार ने होली का त्यौहार मनाया। सभी जिलों में जवानों और अधिकारियों ने अपने कप्तान के साथ जमकर होली खेली। बिलासपुर में पुलिस मेस में होली मिलन कार्यक्रम में एसपी से लेकर पुलिस अधिकारियों ने जमकर डांस किया।

पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह परिवार सहित पहुंचे। निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल, सहायक पुलिस महानिरीक्षक दीपमाला कश्यप, सिविल लाइन सीएसपी आईपीएस संदीप कुमार पटेल सहित थानेदारों ने जमकर होली खेली और डांस किया। यहां सभी होली के रंग में रंगे नजर आये।
देखिये पुलिस परिवार की होली का नजारा :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  गुंडे-मवालियों को दुरुस्त करने में जुटी है राजधानी की पुलिस, थाना परिसर में बनाया मुर्गा और कराई उठक-बैठक…