MOBILE GIROH

बिलासपुर। जिले की सिविल लाइन पुलिस ने बाजार में लोगों की जेब से मोबाइल चुराते हुए कुछ लोगों को रंगे हाथ पकड़ा। पूछताछ के बाद इस गिरोह का खुलासा हुआ, जो झारखण्ड से यहां आकर वारदातों को अंजाम दे रहा था। ।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को किरायेदार व मुसाफिर, फेरी वालों व बाहर से आने वाले संदेहियों की गंभीरता से चेकिंग का आदेश जारी किया है, इसी के पालन में सिविल लाइन पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।

बाजार, चौक-चौराहों में करते थे चोरी

सिविल लाइन पुलिस के आरक्षक विकास यादव ने गश्त के दौरान किसी को मोबाइल चोरी करते हुए देखा। इनके झारखंडी बोली में आपस में बात करने से संदेह हुआ। तलाशी करने पर इनके पास से 3 नग मोबाइल बरामद किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर इन्होंने अपना निवास साहेबगंज, झारखण्ड बताते हुए चांपा शहर में रुकना बताया। चांपा में संबंधित स्थान पर दबिश देने पर इनके द्वारा चुराए गए 28 और मोबाइल भी जब्त किये गए। इस तरह कुल 31 मोबाइल की बरामदगी हुई, जिसकी कुल कीमत 8 लाख रूपये बताई गई है।

See also  खसरे के प्रकोप से यूपी में तीन बच्चों की मौत

पुलिस ने बताया कि एक मोबाइल जो गणेश चौक सब्जी मार्किट से इन्होंने चोरी किया था, उस पर थाना सिविल लाइन में FIR भी दर्ज़ किया गया। इस दौरान 3 आरोपियों के साथ एक नाबालिग भी पकड़ा गया। ये सभी बृहस्पति मार्किट, गणेश चौक जैसे भीड़भाड़ वाले जगहों से मोबाइल पार करते थे। इस गिरोह द्वारा नाबालिगों के जरिये बड़ी सफाई से मोबाइल चोरी करके एक हाथ से दूसरे हाथ करते तत्काल मोबाइल को ठिकाने लगा दिया जाता था।

मोबाइल के मालिकों का पता लगाएंगे

पुलिस ने गिरोह से जो मोबाइल बरामद किये गए हैं, उनके IMEI NUMBER के आधार पर मोबाइल मालिकों का पता लगाया जायेगा। साथ ही सभी थानो को सूचना दी जाएगी। जिससे चोरी गए मोबाइल के मूल मालिक की जानकारी हो सकेगी। इस मामले में पकडे गए गए गिरोह के सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं :

  1. शेख मुल्कराज पिता शेख मकसूद 22 साल साहेबगंज, झारखण्ड
  2. शेख बादल पिता शेख सेमुल 22 साल मोतीझर, तेलझरी, साहेबगंज, झारखण्ड…
  3. एक नाबालिक…
See also  मुंबई पुलिस ने Reublic TV के एडिटर Arnab Goswami को हिरासत में लिया, जानें किस मामले में की कार्रवाई