टीआरपी डेस्क

रायपुर। एकाएक छत्तीसगढ़ विधानसभा में तब ख़ामोशी छा गई जब लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ने अपने भीतर का दुःख जगजाहिर किया। उन्होंने सदन में खुद को लेकर एक गहरी बात कह दी। लोरमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक धर्मजीत सिंह ने यह बातें खुद के स्वास्थ्य को लेकर कही।

उन्होंने भावुक होकर बताया की उनकी हार्ट की बाईपास सर्जरी हुई है और वह अस्वस्थ्य है। धर्मजीत सिंह ने इस बात पर दुःख जाहिर किया की उनके स्वास्थ्य पर कई लोगों ने टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा की किसी के स्वास्थ्य पर टिप्पणी करना सही नहीं होता। भगवान ने उन्हें जितनी उम्र दी है, जिंदा रहेंगे। धर्मजीत के इन बातो से सदन मे कुछ देर के लिए शांति छा गई और फिर सभी विधायकों ने धर्मजीत सिंह के दीर्घायु जीवन की कामना की।

See also  CG.Bumper Recruitment Will Come Out In- प्रदेश में युवाओं के लिए निकलेगी बंपर भर्तियां