टीआरपी डेस्क

रायपुर। बुधवार को भाजपा के विधानसभा घेराव को लेकर पुलिस चाक चौबंद घेरेबंदी कर रही है। टीन की बड़ी-बड़ी शीट से जीरो प्वाइंट पर दीवारनुमा बैरिकेडिंग की गई है। वहीं लोधीपारा चौक पंडरी से विधानसभा तक तीन से अधिक स्थानों पर भी बैरिकेड लगाए गए हैं।

इसी तरह से मंदिर हसौद से लेकर धनेली एन एच पर भी बैरिकेडिंग की गई है। वहीं भाजपा ने भी हर हाल में घेराव की योजना बनाई है। भाजपा, भाजयुमो कार्यकर्ता विस के आसपास के गांव में ठहराए जा रहे हैं जो कल विस में घुसने का प्रयास करेंगे। राजधानी के आला पुलिस अधिकारियों ने बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की।

See also  Leader of Opposition's taunt on CM - ऐसा क्यों कहा, कांग्रेस जनता से करंट खाने तैयार रहे