Gang Running Fake Call Center Caught-लोन देने के नाम पर करते थे ठगी, 8 आरोपी गिरफ्तार
Gang Running Fake Call Center Caught-लोन देने के नाम पर करते थे ठगी, 8 आरोपी गिरफ्तार

टीआरपी डेस्क

रायपुर। फ़र्जी कॉल सेंटर संचालित कर देश भर में करोड़ो रूपये की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय दिल्ली गिरोह का रायपुर पुलिस ने भण्डाफोड़ किया है। गिरोह लोन उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी करते है। गिरोह के 05 पुरूष एवं 03 महिला सहित कुल 08 आरोपी गिरफ्तार। थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत निवासी प्रार्थी महफूज अंसारी को लोन उपलब्ध कराने का झांसा देकर बनाये थे अपना शिकार।

आरोपियान प्रार्थी के साथ 25,84,681/- रूपये की किये थे ठगी। आरोपी मूलतः है दिल्ली के निवासी। ठगी की घटना को अंजाम देने के लिये दिल्ली के पटेल नगर स्थित एक मकान को किराये में लेकर खोल रखें थे फर्जी कॉल सेंटर। विगत 04 वर्षो से कर रहे थे फर्जी कॉल सेंटर का संचालन। आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पररायपुर लाया गया है।

आरोपियों द्वारा देश भर में लोगो को अपना शिकार बनाते हुए लोन उपलब्ध कराने का झांसा देकर किये है करोड़ो रूपये की ठगी। आरोपियों के कब्जे से 05 नग कम्प्यूटर सिस्टम, 02 नग लैपटॉप, 20 नग मोबाईल फोन, 01 नग टैबलेट एवं 10 नग (मोबाईल नम्बर) लॉग बुक डायरी किया गया है जप्त। जप्त मशरूका की कुल कीमत है 5,00,000/- रूपये। आरोपियों से ठगी की अन्य घटनाओं के संबंध में की जा रही है विस्तृत पूछताछ। आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 167/2023 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

See also  Employees Will Get Government Accommodation- आवास चाहिए तो 30 जनवरी तक ऐसे करें आवेदन

प्रार्थी महफूज अंसारी ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह हसन कालोनी थाना टिकरापारा जिला रायपुर में रहता है तथा भिलाई स्टील प्लांट में लाईजनिंग का काम करता है। प्रार्थी को दिनांक 16.02.2022 को उसके मोबाईल नंबर 9827175509 में अज्ञात मोबाईल नंबर 9990296414 के धारक द्वारा फोन कर अपना नाम सुजाता जैन बताते हुए स्वयं को सिटी फाईनेंस बैंक मुंबई का कस्टमर मैनेजर होना बताया गया। सुजाता जैन द्वारा प्रार्थी को लोन उपलब्ध कराने का झांसा देते हुए प्रार्थी को विश्वास में लेकर ठगी का शिकार बनाया था। 19.02.2022 से 24.02.2023 तक प्रार्थी से कुल 25,84,681/- रूपये अलग-अलग बैंक खातों में प्राप्त कर प्रार्थी के साथ ठगी किया गया है। जिस पर अज्ञात मोबाईल नम्बर के धारकों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 167/2023 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस की 07 सदस्यीय टीम को दिल्ली रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा दिल्ली पहुंच कर लगातार कैम्प कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान दिल्ली के पटेल नगर में कैम्प कर रही टीम को आरोपियों के पटेल नगर स्थित मकान में होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उक्त स्थान पर पहुंच कर मकान में रेड कार्यवाही की गई, रेड कार्यवाही के दौरान मकान में 05 पुरूष एवं 03 महिला सहित कुल 08 व्यक्ति उपस्थित पाये गये तथा मकान में आरोपियों द्वारा कॉल सेंटर संचालित करना पाया गया। पूछताद में व्यक्तियों ने अपना नाम यश वर्मा, अभिषेक कुमार झा, बृजेश कुमार, सन्नी कुमार, दिव्य गुप्ता, रंजीता यादव, रूची वर्मा एवं निशा कुमारी निवासी दिल्ली का होना बताया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना के संबध्ंा में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा विगत 04 वर्षो से फर्जी कॉल सेंटर का संचालन कर देश भर में लोगों को लोन उपलब्ध कराने का झांसा देकर पीड़ितों को अपने भरोसे में लेकर करोड़ों रूपये की ठगी करना बताया गया है।

See also  67 Police Inspectors Transferred - प्रदेशभर के 67 निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी… देखिए सूची

गिरफ्तार आरोपी

  1. यश वर्मा पिता अमित कुमार निवासी उत्तम नगर म.नं. के-01/119 थाना रावड़ी दिल्ली।
  2. अभिषेक कुमार झाा पिता बिंदेश्वर झा निवासी सोनिया विहार म.नं. ए-310 थाना सोनिया विहार दिल्ली।
  3. रंजीता यादव पिता सिंगासन यादव निवासी 58 हरिनगर मायापुरी, थाना मायापुरी दिल्ली।
  4. दिव्य गुप्ता पिता स्व. नवीन कुमार गुप्ता निवासी ओमकार नगर थाना केश्व पुरम दिल्ली।
  5. रूचि वर्मा पिता प्रेमलाल वर्मा निवासी पंजाबी बस्ती बलजीत नगर थाना पटेल नगर दिल्ली।
  6. निशा कुमार पिता रामनरेश ठाकुर निवासी म.नं. 2094/48 प्रेमनगर थाना पटेल नगर दिल्ली।
  7. ब्रिजेश कुमार पिता पारसनाथ निवासी सागरपुर थाना सागरपुर दिल्ली।
  8. सन्नी कुमार पिता धर्मेन्द्र कुमार निवासी सारगपुर थाना सागरपुर दिल्ली।