नेशनल डेस्क। भारतीय मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को मौसम विभाग ने बारिश को लेकर छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 मार्च तक राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने राज्य में येलो अलर्ट भी जारी किया है।

इन जिलों में विभाग ने किया अलर्ट जारी

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मौसम विभाग ने सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जसपुर, पेंड्रा रोड, कबीरधाम, महासमुंद, दुर्ग, रायपुर, बालोद, धमतरी, कांकेर, नारायणपुर से सटे इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोरिया, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर, बेमेतरा, बालोदबाजार और राजनांदगांव क्षेत्र में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि ऑरेंज अलर्ट संबंधित अधिकारियों को मौसम परिवर्तन से उत्पन्न होने वाली किसी भी आपातकालीन स्थिति का जवाब देने के लिए तैयार रहने के लिए कहता है, जबकि येलो अलर्ट दर्शाता है कि मौसम बदल सकता है, और इसलिए लोगों को सतर्क रहना चाहिए।भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने आगे कहा कि राज्य में मौसम की स्थिति 20 मार्च तक बने रहने की संभावना है।

See also  CG Weather Updates : छत्तीसगढ़ में आज हल्की, 6 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के ऊपर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बना है, दोनों के संयुक्त प्रभाव से इस क्षेत्र को बंगाल की खाड़ी से भरपूर नमी मिल रही है। इसका असर कर्नाटक और झारखंड के साथ छत्तीसगढ़ में भी रहेगा। इसकी वजह से आज राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की स्थिति बनी है।

मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले 24 घंटों में, राज्य में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, एक-दो स्थानों पर आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना है। अब कांकेर से खबर आई है कि कांकेर के चारामा में ओलावृष्टि भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश की की स्थिति 20 मार्च तक रहने की संभावना है, उसके बाद मौसम में सुधार होता रहेगा।

See also  हाईकोर्ट का फैसला: 2013 से पहले रिटायर्ड शिक्षकों और कर्मचारियों को दी जाए ग्रेच्युटी

मौसम में बदलाव के कारण छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कोंडागांव का अपना दौरा रद्द कर दिया और सीएम बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल हुए।