मुंबई।  हाल ही जान से मारने की मिली धमकी के बाद सलमान खान की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी पुलिस के जवान तैनात हैं। सलमान के करीबी दोस्त ने बताया कि एक्टर को इतनी सुरक्षा पर ऐतराज है और कहा है कि ऐसा करके धमकी देने वाले को और अटेंशन दी जा रही है।
 एक्टर सलमान खान पर पिछले काफी समय से खतरा मंडरा रहा है।

उन्हें एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। हाल ही सलमान खान की टीम को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसके बाद से उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट के बार सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सलमान के घर के बाहर पुलिस के कई जवान तैनात दिखे। लेकिन सलमान खान के करीबियों को कहना है कि एक्टर को इतनी कड़ी सुरक्षा से ऐतराज है। जहां सलमान के परिवार से लेकर दोस्त और फैन्स तक एक्टर के लिए डरे हुए हैं वहीं सलमान को इन धमकियों का कोई डर नहीं है।

See also  कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को उतारा मौत के घाट

और उनके परिवार के एक करीबी दोस्त ने कहा कि सलमान या तो इस धमकी को बहुत ही नॉर्मल तरीके ले रहे हैं या फिर नॉर्मल रहने का दिखावा कर रहे हैं ताकि उनकी फैमिली टेंशन में न आए। सलमान ने परिवार के दबाव के कारण बाहर के अपने सारे प्लान कैंसल कर दिए हैं। यहां तक की शूटिंग और प्रमोशन भी रोक दिया है।