बिहार के सीएम नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को WhatsApp के जरिये जान से मारने की धमकी मिली है। मामले में पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को सूरत से गिरफ्तार कर लिया। बिहार पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के लिए पटना पुलिस के अधिकारी सूरत पहुंच गए हैं। गुजरात पुलिस की मदद से बिहार पुलिस धमकी देने वाले शख्स को तुरंत गिरफ्तार करने में सफल रही। टना के सचिवालय थाने में मामला दर्ज किया गया था।

बताया जा रहा है कि आरोपी अंकित मिश्रा ने 20 मार्च को बम से सीएम को उड़ाने की धमकी दी थी। आरोपी ने गुगल से सीएम का नंबर निकाल कर उन्हें व्हाट्सएप मैसेज कर जान से मारने की धमकी दी थी। मामले की जांच के दौरान टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस को उसका लोकेशन सूरत में मिला। पुलिस पड़ताल में उसकी पहचान अंकित मिश्रा के रूप में हुई। इसके बाद बिहार पुलिस ने गुजरात पुलिस से मदद मांगी. तब सूरत पुलिस की कार्रवाई में वह पकड़ा गया। आरोपी को गुजरात पुलिस ने बिहार पुलिस को सौंप दिया है. बिहार पुलिस उसे गुजरात से बिहार ला रही है।

See also  Manish Tewari का Navjot Singh Sidhu के सलाहकार पर तीखा हमला, कहा- ऐसे लोगों को सिर्फ पार्टी ही नहीं मुल्क में रहने का हक नहीं